जियो, एयरटेल, Vi का मोबाइल रिचार्ज करा लो, बाद में हो जाएंगे महंगे’, एक नोटिफिकेशन ने बढ़ाई लोगों की धड़कन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Recharge Hike 1 December: यह लंबे समय से कहा जा रहा था कि 1 दिसंबर से जियो, एयरटेल और वीआई अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। अब इसको लेकर एक यूजर को नोटिफिकेशन आया है, जिसने लोगों की धड़कन बढ़ा दी है।

Recharge Hike 1 December: भारत की टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज महंगे कर सकती हैं, इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि 1 दिसंबर 2025 से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) जैसे बड़े टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स के दाम 10 से 12 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं। ऐसे में ग्राहक चिंतित हैं, लेकिन अभी तक कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने कहा है कि उसे पेमेंट ऐप्स से यह अलर्ट आया है कि 1 दिसंबर से रिचार्ज बढ़ने वाले हैं, अभी रिचार्ज कर लो ताकि पैसे की बचत हो सके।

यूजर ने लिखा- मुझे नोटिफिकेशन आया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @yabhishekhd नाम के हैंडल से पोस्ट हुआ, ‘अभी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज कीमतों में बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई पेमेंट ऐप्स यूजर्स को इसकी सूचना देना शुरू कर चुके हैं। 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही इस बढ़ोतरी की चर्चा के बीच, रिपोर्ट्स बताती हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां 10-12% तक मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं, जो 5G नेटवर्क विस्तार और बढ़ते खर्चों के कारण जरूरी मानी जा रही है। ऐसा हो भी सकता है क्योंकि पिछली बार जियो ने भी ₹395 (84 दिन) और ₹2545 (335 दिन) वाले लॉन्ग-टर्म प्लान्स पहले ही हटा दिए थे, क्योंकि उनको पता था कि लोग अभी लॉन्ग-टर्म रिचार्ज कर लेंगे।’

Leave a Comment